सेवा, सरलता और जनविश्वास का प्रतिफल है सफलता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में संजय सत्येंद्र पाठक को मिली जिम्मेदारी, वर्षों की जनसेवा और समर्पण का मिला सम्मान।

संवाददाता : सुमित मलिक
कटनी/ मध्यप्रदेश
सेवा, सरलता और जनविश्वास का प्रतिफल है सफलता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में संजय सत्येंद्र पाठक को मिली जिम्मेदारी, वर्षों की जनसेवा और समर्पण का मिला सम्मान विजयराघवगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर पूरे महाकौशल सहित कटनी जिले में हर्ष की लहर है। यह केवल एक राजनीतिक नियुक्ति नहीं बल्कि वर्षों से किए जा रहे निस्वार्थ जनसेवा संगठन के प्रति समर्पण और मानवीय मूल्यों का सम्मान है। कहा जाता है कि सफलता उसी व्यक्ति के कदम चूमती है जिसके लिए लाखों-करोड़ों हाथ दुआओं में उठते हैं। संजय सत्येंद्र पाठक ने कम उम्र में जिस ऊँचाई को प्राप्त किया है उसके पीछे केवल राजनीतिक कौशल नहीं बल्कि उनका सेवाभाव लोगों के प्रति अपनापन उदारता सहजता और सरल स्वभाव है। उन्होंने सदैव यह सिद्ध किया है कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि समाज की सेवा का सबसे बड़ा दायित्व है। वर्षों से क्षेत्र के हर सुख-दुख में बिना किसी भेदभाव के लोगों के साथ खड़े रहने वाले संजय सत्येंद्र पाठक ने कभी जाति धर्म वर्ग या राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी से दूरी नहीं बनाई। किसी गरीब के घर की बेटी के विवाह में सहयोग हो किसी बीमार के उपचार की व्यवस्था विद्यार्थियों की शिक्षा किसानों की समस्याएँ युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाना या जरूरतमंद परिवारों के संकट की घड़ी में सहायता पहुँचाना उन्होंने हर अवसर पर इंसानियत को सबसे ऊपर रखा।क्षेत्र में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास सहित अनेक ऐतिहासिक कार्यों के माध्यम से उन्होंने विकास की नई इबारत लिखी है। यही कारण है कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि लाखों लोगों के विश्वास और उम्मीदों का नाम बन चुके हैं। कहावत है। जो दूसरों के घरों में दीपक जलाता है, ईश्वर उसके जीवन को भी उजालों से भर देता है। संजय सत्येंद्र पाठक का सार्वजनिक जीवन इसी विचार का सजीव उदाहरण है। उन्होंने सदैव दूसरों की खुशियों को अपनी प्राथमिकता बनाया और जरूरतमंदों की सहायता को अपना धर्म माना। यही मानवीय सोच आज उन्हें निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रही है। प्रदेश कार्यसमिति में उनका चयन न केवल विजयराघवगढ़ और कटनी जिले के लिए गौरव का विषय है बल्कि यह उन सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए प्रेरणा भी है जो मानते हैं कि ईमानदार सेवा विनम्र व्यवहार और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतिफल एक न एक दिन अवश्य मिलता है।प्रदेश कार्यसमिति में मिली यह नई जिम्मेदारी निश्चित रूप से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा संजय सत्येंद्र पाठक अपने अनुभव कार्यशैली और सेवाभावी नेतृत्व से प्रदेश में भी जनकल्याण और संगठन विस्तार की नई मिसाल कायम करेंगे। लोगो ने यही कामना कि है की उनकी यह जनसेवा निरंतर आगे बढ़ती रहे और वे इसी प्रकार समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में आशा, विश्वास और विकास का प्रकाश फैलाते रहें।




