बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद का पर्व।

संवाददाता: जिब्राइल अंसारी
छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश
सिंगोड़ी जिले सहित आसपास क्षेत्र में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, देश में अमन-चैन के लिए मांगी दुआएं, जिले सहित आसपास क्षेत्र में
त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर सुबह से ही स्थानीय ईदगाह और मस्जिद में भारी रौनक और चहल-पहल देखने को मिली,
ईदगाह में मुख्य नमाज सुबह ठीक 8:30 बजे जामा मस्जिद के पेस ईमाम हाफिज कारी साहब द्वारा ईद की नमाज़ मुकम्मल कराई गई। बड़ी संख्या में जुटे नमाजियों ने पूरी अकीदत के साथ ईद की विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद हाफिज कारी साहब ने खुतबा पढ़ा और विशेष दुआ मांगी। उन्होंने मुल्क हिंदुस्तान में अमन, सुकून, शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए अल्लाह ताला से खास इल्तजा की।
नमाज मुकम्मल होने के बाद ईदगाह परिसर और मस्जिद के बाहर गले मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़े, बूढ़ों और बच्चों, सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटीं।
यह त्योहार अल्लाह के नबी हज़रत इब्राहिम और हज़रत इस्माइल की याद में मनाया जाता है, जिसे ‘कुर्बानी का पर्व’ भी कहा जाता है। यह दिन खुदा की राह में अपने सर्वोच्च समर्पण और सब्र को याद करने का दिन है।
पुलिस प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था
त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिंगोड़ी चौकी प्रभारी और पुलिस स्टाफ मुस्तैद नजर आया। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की बहुत ही बेहतरीन व्यवस्था की गई। इस मौके पर चौकी प्रभारी पंकज राय, और पुलिस बल ने सभी क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद दी और सभी के जीवन में तरक्की व आगे बढ़ने की शुभकामनाएं और आशीर्वाद मुबारक बाद दी,साहिद अंसारी ने सभी देशवासियों और क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की तहे दिल से बहुत-बहुत मुबारकबाद और खुशियां दीं। उन्होंने सभी के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।




