मध्य प्रदेश
किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी का दौरा।

संवाददाता: जिला ब्यूरो सुमित मलिक
कटनी मध्यप्रदेश
किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी का दौरा कर किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों ने बताया कि मात्र 25% मूंग खरीदी, पेट्रोल-डीजल की कमी तथा खाद की अनुपलब्धता के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों की हर समस्या को गंभीरता से सुना गया और उन्हें विश्वास दिलाया गया कि उनकी आवाज़ को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाया जाएगा। किसान अन्नदाता हैं, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।




