Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने छ सूत्रीय मागों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मिर्जापुर 

जनपद के सभी ब्लाकों भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों व रोजगार की गारंटी को लेकर गुरुवार के दोपहर मे मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक राजगढ़ ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी कृषि संतोष कुमार कुशवाहा और हलिया ब्लाक में नायब तहसीलदार पी एन ओझा एवं खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी को पत्रक सौंप कर अपनी मांग रखी।

सरकार को संबोधित पत्रक में इन नेताओं ने कहां की मनरेगा के पुराने स्वरूप में बहाल किया जाय और

मजदूरों को वर्ष में, 200 दिन का रोजगार दिया जाय साथ ही

सभी जांब कार्ड धारकों को काम दिया जाए और 18 वर्ष के ऊपर सभी मजदूरों के लिए जांब कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाय तथा

मनरेगा तहत दिऐ जाने वाली न्यूनतम मजदूरी 252 रूपये के जगह 729 रुपये की दैनिक गारंटी किया जाय।

अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में 200 यूनिट बिजली मुफ्त किया जाय। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के चंगुल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए₹200000 तक का ऋण माफ किया जाय । नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की काफी परेशानी बढ़ी हुई है ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है इसलिए गांव में लगे हैंड पंप और हर घर नल से जल योजना को सुलभ रूप से सभी घरों तक पहुंचाया जाए जिससे ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी ना हो।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुधाकर यादव खेत मजदूर संघ की जिला सचिव जिला भारती रामकेश, बाबूलाल माधुरी, गीता, रविशंकर अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!