Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

समय सीमा के अंदर मुख्यमंत्री आवास पूर्ण न होने पर खंड विकास अधिकारी ने कार्रवाई करने की दी चेतावनी।

मिर्जापुर 

बृहस्पतिवार को राजगढ़ ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुख्यमंत्री आवास अमृत सरोवर मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई मुख्यमंत्री आवास निर्माण में धीमी प्रगति होने पर दो सचिव का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई है और दो दिवस में कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया गया तथा कार्य पूर्ण न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

बैठक में बताया गया कि पूरे ब्लॉक में 1028 मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष में 901 आवासों की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है 751 लाभार्थियों को तीसरी किश्त दी गई है जिसमें 89 आवासों की प्रगति अच्छी नहीं है पैसा देने के बावजूद कार्य नहीं हुआ है।

ग्राम पंचायत बघौड़ा धौरहा पतेरी ददरा मुथलके रामपुर डढ़िया मटिहानी आदि ऐसे गांव हैं जहां अपेक्षित कार्य नहीं हुआ है। ददरा मुतलके रामपुर में अकेले 35 आवास धन निकालने के बावजूद अधूरे हैं जिसपर खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और समय पर कार्य नहीं होने पर कार्रवाई करने का चेतावनी दी।

इसी प्रकार से गर्मी के दिनों में पेयजल की परेशानी न हो अमृत सरोवर में जल भरने एवं मनरेगा के मास्टर रोल को निर्गत करने का आदेश भी सभी सचिवों को दिया गया और जल्द से जल्द अमृत सरोवर में पानी भरने की व्यवस्था करने को कही गई।

इस मौके पर बीओ पीआरडी अभय कुमार सिंह एडियो एजी संतोष कुशवाहा सचिव आशीष गुप्ता सौरभ पांडे राजेश सिंह नसीरुद्दीन प्रभाकर सिंह तकनीकी अधिकारी राजेश दुबे उदय शंकर सिंह लाल बिहारी प्रदीप कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!