Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

घर में घुसकर डेढ़ लाख की चोरी, नामजद शिकायत के बाद आरोपी फरार।

मीरजापुर

मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत है। पीड़ित परिवार ने मामले में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन आरोपितों के फरार होने की चर्चा से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि पचोखरा निवासी शिवराज सिंह रविवार की रात परिवार के साथ भोजन के बाद सो गए थे। इसी दौरान देर रात चोर घर के बाहर रखा सीढ़ी से घर में घुस आए और कमरे में रखे नगदी, जेवरात कपड़े बर्तन के अलावा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने गृह स्वामी और उनके बेटे बहू के कमरों को बाहर से बंद कर दिया था जिससे कोई भी व्यक्ति शोर न मचा सके एवं बाहर न निकल सके सुबह जब परिवार के लोग जागे तो बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घर से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान गायब है। घटना की सूचना मड़िहान पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पीड़ित ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए नामजद शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि शिकायत के बाद से संदिग्ध आरोपी गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष मड़िहान बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि पचोखरा गांव में चोरी की सूचना मिली है गांव घर के लोगों पर शक है दो लोगों को थाने पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!