Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महिला सशक्तिकरण एवं बालिका जागरूकता कार्यक्रम में लाभार्थियों को किया गया सम्मानित।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर 

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला कल्याण विभाग व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विकास भवन सभागार में बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती ईरा आर्या द्वारा अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किए जाने के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार जायसवाल तथा वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक श्रीमती चांद बी द्वारा भी अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अनियमितताओं के विरुद्ध साहसपूर्वक आवाज उठाने वाली एक बालिका को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उसके साहस एवं जागरूकता की सराहना की गई।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई रस्म भी सदस्य राज्य महिला आयोग के कर-कमलों द्वारा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्रीमती ज्योति शर्मा, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक श्रीमती चांद बी, जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी संरक्षण अधिकारी श्री विक्रम, चाइल्डलाइन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री निजामुद्दीन सहित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मुख्य सेविकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!