Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकल पड़े भारत भ्रमण पर रोविंग -28 राज्यों की पेदल यात्रा कर मिर्जापुर राजगढ़ में किया प्रवेश।

मिर्जापुर

देशभर की सभ्यता और संस्कृति पर पुस्तक लिखने के लिए यात्रा कर रहे हैं रोयिंग सनोज भारत के राज्यों की अलग अलग रीतियो रिवाजो व संस्कृति को जानने के लिए गोरखपुर निवासी 25 वर्षीय रोविंग सनोज पैदल ही भारत का भ्रमण कर रहे हैं। भारत भ्रमण पैदल यात्रा पर निकले रोविंग सनोज बृहस्पतिवार को राजगढ़ नदिहार मार्केट में पहुंचे तो नदिहार निवासी अभिषेक मोदनवाल ने उनका स्वागत अभिनंदन कर उनके बारे में हाल-चाल जाना

रोविंग सनोज ने बताया की वह देश की सभ्यता और संस्कृति से परिचित होने के साथ अन्य लोगों को परिचित कराने के लिए एक किताब लिख रहे है। उन्होने बताया की तीन साल से यात्रा कर रहे हैं। अभी और यात्रा करेंगे । उन्होंने बताया कि वह केमिकल इंजीनियर है। एक भाई कंपनियों के कॉन्ट्रैक्ट लेते हैं, पिता किसान है। रोविंग सनोज का हाल चाल अभिषेक ने जाना तब बताए कि रोजाना 25 से 30 किलोमीटर का पैदल सफर करते हैं। जब रात हो जाती है वह किसी मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद, स्कूल, रेन बसेरा या किसी सामुदायिक भवन में ठहर जाते हैं।

जिससे कि उनके जीवन में संघर्ष और सराहना कार्य देखा गया और इस अच्छे कार्य के लिए अभिषेक ने उनको अल्प आहार कराए और उनको भेंट दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!