Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

हरगांव ब्लॉक में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल! बरियाडीह व मल्लापुर ग्राम पंचायतों में लाखों के घोटाले का आरोप, पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार व प्रधान पर गंभीर सवाल।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर 

सीतापुर जनपद के विकासखंड हरगांव की ग्राम पंचायत बरियाडीह और मल्लापुर में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने प्रधान, पंचायत अधिकारियों और पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का बंदरबांट किया गया है।

आरोप है कि नल मरम्मत, रीबोर और अन्य कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। वहीं, ग्राम पंचायत बरियाडीह में ग्रामीणों से आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 10-10 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की गई, लेकिन इसके बावजूद कई पात्र लोगों को आवास नहीं मिल सका।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिन लोगों के पहले से पक्के मकान हैं, उन्हें ही आवास योजना का लाभ दे दिया गया, जबकि वास्तविक जरूरतमंद आज भी योजना से वंचित हैं।

सामुदायिक शौचालय दिलाने के नाम पर भी धन उगाही के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी धीरेंद्र कुमार द्वारा मिलकर इस पूरे मामले में अनियमितताएं की गई हैं।

वहीं पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मल्लापुर ग्राम पंचायत में भी अमृत सरोवर के सुंदरीकरण और सड़क से गौशाला तक बने खड़ंजा निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। खड़ंजा में पीली ईंटों के उपयोग को लेकर गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने दोनों ग्राम पंचायतों में हुए इन कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ब्लॉक स्तर पर सुनवाई नहीं होती है, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की मांग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!