Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

कैमोर नगर परिषद में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।

संवाददाता: सुमित मलिक 

कटनी 

बतादे कि स्वयं और समाज के लिए योग के संदेश के साथ आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैमोर नगर परिषद कार्यालय परिसर में सामूहिक योग अभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद की अध्यक्ष पलक नामित ग्रोवर मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनीष परस्ते स्वच्छता निरीक्षक पी आर बिहारी यादव अमित शर्मा रामकिंकर पार्षदगण, समस्त अधिकारी-कर्मचारियों सहित स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

*प्राणायाम और आसनों से हुई शुरुआत*

सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुए इस शिविर में योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी लोगों ने व्यवस्थित रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रार्थना से हुई, जिसके बाद शरीर को शिथिल करने वाले अभ्यासों का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, वज्रासन, शशकासन और भुजंगासन जैसे महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास किया गया।

मानसिक शांति के लिए किया ध्यान

आसनों के अभ्यास के बाद कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के जरिए उपस्थित जनसमुदाय को श्वास-प्रश्वास के संतुलन का महत्व समझाया गया। अंत में सामूहिक ध्यान और विश्व शांति की प्रार्थना के साथ योग सत्र का समापन हुआ।

*नगर परिषद अध्यक्ष नामित पलक ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा*

योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक स्वस्थ पद्धति है। कैमोर नगर परिषद क्षेत्र के हर नागरिक को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय योग के लिए जरूर निकालना चाहिए ताकि हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें।

*दिलाई गई नियमित योग करने की शपथ*

कार्यक्रम के समापन पर नगर परिषद प्रबंधन द्वारा सभी उपस्थित जनों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!