अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत रामपुर में हुआ योगाभ्यास, लोगों को स्वस्थ जीवन का दिया संदेश ।

संवाददाता:निलेश पटेल/दीपक शुक्ला
रामपुर, जौनपुर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत रामपुर परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योग किया तथा सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान करते हुए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा, राजा बाबू विश्वकर्मा, लव त्रिपाठी, मनीष कुमार शुक्ला, अभिनव तिवारी, अमित चौरसिया, राम आसरे, वीरेंद्र पटेल बृजेश विश्वकर्मा तथा संजय कुमार सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन योग के महत्व पर चर्चा एवं सभी को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।




