Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महोबा में राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका थ्रो-बॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

महोबा 

महोबा में राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका थ्रो-बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंडस वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रयागराज के तकनीकी अधिकारियों और निर्णायकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महोबा में राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका थ्रो-बॉल प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितंबर 2026 तक इंडस वैली पब्लिक स्कूल में किया गया।

प्रतियोगिता में प्रयागराज समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों की बालक और बालिका टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रयागराज, कानपुर, झांसी, लखनऊ, मिर्जापुर, कौशाम्बी और महोबा की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रयागराज से कई तकनीकी अधिकारियों और निर्णायकों की जिम्मेदारी तय की गई थी।

इनमें श्री राकेश मीणा को तकनीकी सलाहकार, श्री राहुल हलदर को उद्घोषक यानी कमेंट्री, जबकि श्री शिवांश यादव, श्री विशाल शर्मा, श्री निधि पाण्डेय, श्री मरियम समीम और श्री हर्षित गुप्ता को निर्णायक की जिम्मेदारी दी गई।

तीन दिनों तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग जिलों से आई टीमों के बीच मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद आयोजकों ने इसमें सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, निर्णायकों और प्रतिभागी टीमों का आभार जताया। जिला प्रयागराज थ्रो-बॉल एसोसिएशन की ओर से यह जानकारी सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!