Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रोहनिया में विकास की नई सौगात: 67.43 करोड़ की टेक्सटाइल पार्क सड़क परियोजना का शिलान्यास।

संवाददाता आशीष सिंह 

रोहनिया, वाराणसी

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल के प्रयासों से ग्राम रमना स्थित प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के लिए सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया गया। लगभग 67.43 करोड़ रुपये (6743.20 लाख) की लागत वाली इस परियोजना के तहत 1.550 किलोमीटर चार लेन तथा 0.750 किलोमीटर दो लेन सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम रमना स्थित शिवर ट्रीटमेंट प्लांट (बजबजा प्लांट चौराहा) पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क क्षेत्र के औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तथा वाराणसी की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से माल परिवहन सुगम होगा और आसपास के गांवों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस परियोजना को रोहनिया विधानसभा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि टेक्सटाइल पार्क और आधुनिक सड़क नेटवर्क से क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा तथा रोहनिया उद्योग और रोजगार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, आनंद प्रकाश, डॉ. उमेश पटेल, अमित पटेल, प्रधान राकेश यादव, रीना पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, मानस सिंह, दिग्विजय यादव, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, अखिलेश देवराज पटेल, दिनेश पटेल प्रेम पटेल आदर्श पटेल चंद्रशेखर पटेल, सहायक अभियंता शांतनु कुमार, जेई मुन्ना कुमार, राजेश गोना, रमाकांत भारती, विकास विश्वकर्मा सहित भाजपा एवं अपना दल (एस) के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!