Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अज्ञात बाइक के टक्कर से किसान की मृत्यु ।

मिर्जापुर 

राजगढ़ थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के राम सूरत मालती इंटरमीडिएट कालेज के सामने मंगलवार के दोपहर 12 बजे के लगभग आमने – सामने दो बाइकों के टक्कर में‌ एक बाइक सवार किसान की मृत्यु‌ हो गई। सूचना मिलते ही स्वजन रोने -बिलखने लगे। कैलहट, मीरजापुर निवासी, 60 वर्षीय प्रभा शंकर पुत्र स्व. लालमणि राजगढ़ के नदीहार बाजार में जमीन लेकर घर बनवा रहे हैं। मंगलवार को घर से बाइक लेकर नदीहार , राजगढ़ के लिए निकले थे, जैसे ही इनकी बाइक राजगढ़ बाजार के पास राम सूरत इंटरमीडिएट कालेज के सामने पहुचीं,विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहा बाइक चालक अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार किसान लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेतावस्था में चले गए। स्थानीय लोगों के मदद से एंबुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहा के चिकित्सक किसान को देखते ही मृत्यु घोषित कर दिए। मौके पर पहुँचीं राजगढ़ पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि राजगढ़ बाजार के पास आमने -सामने दो बाइकों के टक्कर में एक बाइक सवार किसान की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!