Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

संवाददाता: अनुराग पटेल 

मैगलगंज-खीरी

ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोज मोबाइल एंड ज्वेलरी शॉप के स्वामी मनोज राठौर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी, सब्जी, बूंदी एवं शीतल पेय आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और “जय श्रीराम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर मनोज राठौर ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, श्रद्धा और मानवता का प्रतीक है। जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भंडारे में क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!