Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बंडा के मुड़िया छावन में अवैध खनन का खेल, नियमों को ताक पर रखकर की आठ फीट से दस फीट तक गहरी खुदाई।

संवाददाता: राजेश कुमार 

बंडा शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में इन दिनों खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मामला मुड़िया छावन गांव की सीमा से सटे मकसूदापुर क्षेत्र का है, जहां एक युवक द्वारा नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। यहां करीब 8 से 10 फीट की गहराई में की जा रही यह अंधाधुंध खोदाई न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि स्थानीय पर्यावरण और आसपास के खेतों के लिए भी बड़ा खतरा बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी खनन के लिए किसी भी तरह की अनुमति या तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। मिट्टी खनन मिट्टी की उर्वरा शक्ति तो प्रभावित की ही जा रही है साथ यह खुदाई भू-जल स्तर को भी नुकसान पहुंचा सकती है ।

हैरानी की बात यह है कि इलाके में चल रहे इस अवैध खेल की भनक होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग अभी तक मूकदर्शक बने हुए हैं।

वहीं इस संबंध में हल्का लेखपाल शोभित ने बताया कि मिट्टी खनन की कोई भी परमीशन नहीं है, जांच कर अवैध रूप से मिट्टी खुदान करने पर कार्यवाही की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!