गांवों एवं स्कूलों में लगी पानी की टंकियां एवं हैंड पंप बने शो पीस ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को परेशानी।

संवाददाता: ब्यूरो
मिर्जापुर
राजगढ़ ब्लाक के कई गांव में पानी संग्रह करने के लिए हैंडपंपों पर रखी टंकियां फूट गई हैऔर स्कूलों में लगे हैंडपंप बिगड़ जाने के कारण बच्चों को पीने के लिए बनवाई गई पानी की टंकियां पानी न रहने के कारण शो पीस बनी हुई है जिसके चलते गांव में ग्रामीणों एवं स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है बच्चों को प्यास बुझाने के लिए घर से पानी लेकर आना पड़ रहा है।
कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारी उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण न तो हैंड पंप बन रहा है न तो टंकियां बद्ली जा रही है।
इसी प्रकार की समस्या देवपुरा न्याय पंचायत की ग्राम सभा डढ़िया भावां एवं प्राथमिक विद्यालय अटारी में बनी हुई है।
ग्राम सभा डढियां में लगभग 40हैन्ड पंप लगे हुए हैं जिसमें से एक दर्जन हैंड पंप या तो कल पुर्जों के अभाव में या तो कम पानी होने के कारण पानी नहीं दे रहे हैं। साथ ही आदिवासी बस्ती में एक हैंडपंप पर 1000 लीटर का एक टैंक रखा गया था जो एक साल से फूट गया है जिसमें कोई पानी स्टोर नहीं हो पता और टैंक में पानी न रहने के कारण बस्ती के साथ आनेजाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना होता है पर ग्रामीण के कहने के बावजूद आज तक टैंक को नहीं बदल गया जिससे परेशानी बनी हुई है।
इसी प्रकार से ग्राम सभा अटारी के प्राइमरी पाठशाला पर लगा हैंडपंप एक साल से बिगड़ पड़ा हुआ है जिसके चलते बच्चों को पीने के लिए बनी टंकी में पानी नहीं भर पाता और मध्यान का भोजन बनाने एवं बच्चों को पेयजल पीने में काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं इसी प्राइमरी पाठशाला के पास प्राचीन हनुमान जी का मंदिर है जहां पर सैकड़ो श्रद्धालु रोज दर्शन के लिए आते हैं मगर पानी न रहने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यदि यह हैंडपंप बन जाता तो छात्र-छात्राओं के साथ श्रद्धालुओं को सुविधा हो जाती।
ग्रामीण केवल प्रसाद राजाराम कोल मुमताज अली कन्हैयालाल सुरेश जन्नू आदिवासी राजेश कुमार आदि लोगों ने कहा कि टैंक को बदलवाने के लिए कई बार सेक्रेटरी से कहा गया लेकिन सेक्रेटरी ने नहीं कार्य कराया जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्रीकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल की कोई परेशानी नहीं होगी जल्द से जल्द हैंड पंप बनवाकर टंकी लगवा दिया जाएगा साथ ही अटारी प्राइमरी पाठशाला के बच्चों को कोई परेशानी नहीं होगी इसका भी ध्यान दिया जाएगा।




