Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग और गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सोपा ज्ञापन।

संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट 

 मिर्जापुर 

जिले के लालगंज तहसील में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन ‘गौ सम्मान स्वाभिमान अभियान’ के तहत लालगंज के एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को दिया गया। ज्ञापन में गाय को ‘राष्ट्र माता’ और ‘राष्ट्र आराध्या’ का दर्जा देने तथा गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इसे जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

यह ज्ञापन विभिन्न गोभक्तों और अधिवक्ताओं द्वारा चिलचिलाती धूप में दिया गया। यह पहल ‘गौ सम्मान स्वाभिमान अभियान’ का हिस्सा है, जिसके तहत विभिन्न संत समाजों ने 27 अप्रैल 2026 को देश भर की तहसीलों के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गाय को ‘राष्ट्र माता’, ‘राष्ट्र आराध्या’, ‘राष्ट्र धरोहर’ और ‘राष्ट्र देव’ का दर्जा दिलाना है।

लालगंज तहसील में जिला गोरक्षा प्रमुख शिवेन्द्र सिंह और संतों के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया। गोरक्षा संरक्षक माधव महेंद्र रामानुज दास ने बताया कि यह आंदोलन गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गो संरक्षण के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने हेतु चलाया जा रहा है। लालगंज तहसील अध्यक्ष चंद्रदत्त त्रिपाठी एडवोकेट ने भी गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने और गोहत्या को राष्ट्रीय अपराध घोषित करने की मांग दोहराई।

ज्ञापन सौंपने वालों में तारकेश्वर प्रसाद, मिथिलेश कुमार सिंह, संजय सिंह चंदेल, जयप्रकाश भारती, धीरज केसरी, कौशलेंद्र प्रसाद प्रधान, विजय, संतोष कुमार मिश्रा, दयाशंकर पांडे, राजकुमार पांडे, विपिन तिवारी, शिवम पांडे, प्रद्युम्न दुबे और जीत नारायण दुबे सहित कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!