Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर ईद त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने नगर क्षेत्र में किया भ्रमण, शान्ति व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर

रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना रामपुर द्वारा ईद त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नगर क्षेत्र रामपुर में भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था ड्यूटी का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा संवेदनशील स्थलों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ शान्तिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!