Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने त्यौहार का मिसाल पेश किया।

मिर्जापुर

मिर्जापुर जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने ईद उल जुहा बकरीद के त्योहार पर मिर्जापुर की इमामबाड़ा स्थित मस्जिद पर जाकर नमाजियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसका जायजा लिया और नमाज अदा करने के बाद उन्होंने सभी को मुबारकबाद एवं बच्चों को गोद में उठाकर उन्हें

त्यौहार की मुबारकबाद देते हुए उसे बधाइयां एवं जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

जिलाधिकारी बकरीद के त्योहार के समय सुबह 7:00 बजे ही शहर की इमामबाड़ा मस्जिद पर पहुंच गए और उन्होंने वहां जाकर लोगों की परेशानियों को जाना एवं सभी से सद्भावपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।

आज बकरीद के दिन पूरे जनपद के मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधु नमाज अदा कर रहे हैं।

नमाजी राज मोहम्मद अली मोहम्मद

मुमताज अहमद सफीक मोहम्मद आदि लोगों ने बताया कि नमाज के दौरान भारत की तरक्की अमन जैन कायम रहे इसके लिए हम लोगों ने दुआ मांगी है।

नमाज के बाद सभी मुस्लिम बंधुओं मने एक दूसरे के गले लग कर बधाइयां एव जीवन में तरक्की करने का पैगाम दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मस्जिदों ईदगाहों आदि जगह पर मुस्लिम बंधुओ ने बकरीद की नमाज अदा की उसके साथ कई स्थानों पर कुर्बानियों का भी प्रोग्राम हुआ जिसे मुस्लिम बंधुओ ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया

राजगढ़ क्षेत्र के भावां राजगढ़ खोराड़ीह सेमर बरहो तथा मड़िहान क्षेत्र के मड़िहान बाजार दारानगर देवपुरा कुंदरूप आदि जगहों पर बकरीद की नमाज पढ़ी गई।

इस दौरान जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सभी क्षेत्राधिकारी सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी तहसीलदार एवं सभी थानों के थाना अध्यक्ष के साथ मड़िहान के तहसीलदार आशीष कुमार पांडे मड़िहान थाना अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा एवं राजगढ़ के थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे घूमते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!