विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप,सास-ससुर व नन्द पर प्रताड़ना का आरोप, कमरे में लटका मिला शव।

संवाददाता: आलोक सिंह
सीतापुर
सीतापुर के तालगांव थाना इलाके में एक विवाहिता का संदिग्ध हालात में घर के कमरे में शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं घटना के बाद पति सहित परिवार के अन्य लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, लखीमपुर जनपद के थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी सर्वेश सिंह ने अपनी 30 वर्षीय पुत्री शिवांकी सिंह का विवाह अप्रैल 2024 में तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरैया निवासी अरुण सिंह पुत्र विजय सिंह के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन कार की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करते थे और मारपीट किया करते थे।
मृतका के पिता ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को कमरे में लटका दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने सास, ससुर व नन्द बबली पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और दहेज की खातिर हत्या कर शव लटकाए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।




