सीतापुर में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; बाइक, मोबाइल और जेवरात बरामद।

संवाददाता: ब्यूरो आलोक सिंह
सीतापुर
सीतापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, वीवो मोबाइल फोन, चांदी की पायल, बिछिया, पीली धातु की चेन और 1100 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, चोरी की ये घटनाएं 3 सितंबर और 7 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई थीं। मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई थी। कार्रवाई के दौरान चारों आरोपियों को गौरा अर्जुनपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर लोध, अनुराग लोध, पंकज लोध और हिमांशु लोध के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित मुकदमों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में की गई।




