यूपी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि।

संवाददाता: नीलेश पटेल 

भदोही

राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज अपना दल (कमेरावादी), जनपद भदोही के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल के नेतृत्व में अभयनपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्थल एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा/चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का संपूर्ण जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं दृढ़ नेतृत्व से देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्र से ऊपर उठकर सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करें।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

अंत में सभी ने एक स्वर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को नमन करते हुए उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें!

भारत माता की जय!

इस अवसर पर समर बहादुर पटेल, मंगल मौर्य, डॉ o बलिराज, विपुल गुप्ता,सुशील पटेल,सिकंदर कन्नौजिया, विवेक पटेल, गोलू पटेल, सुकखु मौर्या, हुबलाल पटेल,सुरेंद्र पटेल, वीरेंद्र पटेल, डॉ o लाल चंद गुप्ता, रवि,इत्यादिबहुत से लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!