Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से शिष्टाचार भेंट, सामाजिक सरोकारों पर हुई सार्थक चर्चा।

संवाददाता: ब्यूरो अनुराग पटेल

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दिनांक 15/07/2026 अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत बनबसा बैराज पहुंचे, जहां उनका विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट, भारत (नई दिल्ली) के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री एवं उत्तराखंड तथा गुजरात राज्य प्रभारी, साथ ही विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री प्रेमपाल महाराज ने मंत्री जी से शिष्टाचार भेंट कर संगठन की गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान सामाजिक सेवा, मानवाधिकार संरक्षण, जनकल्याण एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रेमपाल महाराज ने संगठन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा संबंधी अभियानों की जानकारी देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संगठन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर प्रशांत कुमार वर्मा (एस.डी.ओ.बनबसा बैराज), जयप्रकाश जिलाध्यक्ष, देवीराम विश्वकर्मा तहसील अध्यक्ष, रमा चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य, दुर्वेंद्र सिंह चौहान ‘रानू’ (क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), नवीन पाण्डेय, जगपाल सिंह, शरीफ अहमद, विपिन थापा, राजकुमार, अशरफ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!