Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बाल गोपाल गणपति उत्सव पंडाल में पहुंचीं विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’, गणपति जी का किया पूजन-अर्चन।

संग्रामगढ़, प्रतापगढ़

बाल गोपाल गणपति जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित गणपति उत्सव में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक एवं रामपुर खास की विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने गणपति जी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन एवं आरती की।

विधायक मोना ने भगवान श्री गणेश जी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। गणपति पंडाल में पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पन्नालाल गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश कौशल, प्रबंधक/सचिव ऋषिकेश कुमार, कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता, सहायक सचिव दिलीप कुमार कौशल, सहायक कोषाध्यक्ष पवन कुमार पटवा सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समिति के संस्थापक ऋषिकेश कुमार, दुर्गेश कुमार एवं मंदीप कौशल तथा कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार मौर्य एवं अमृतलाल साहू ने भी विधायक मोना का स्वागत किया।

वहीं धार्मिक व्यवस्था में राजू पटेल एवं विवेक कुमार वैश्य, प्रचार व्यवस्था में अरविन्द विश्वकर्मा तथा व्यवस्था समिति से मिश्रीलाल अग्रहरि, राधेश्याम अग्रहरि एवं रविंद्र मोदनवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति की ओर से कहा गया कि गणपति उत्सव के माध्यम से क्षेत्र में भक्ति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।

गणपति बप्पा मोरया!

मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!