पिंडरा के निवर्तमान एसडीएम व एसीपी का भव्य सम्मान, नए अधिकारियों का हुआ स्वागत।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा, वाराणसी
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बलदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़ागांव में रविवार को प्रबंधक सुरेंद्र देव अग्रवाल की ओर से आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह में निवर्तमान उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा और निवर्तमान सहायक पुलिस आयुक्त प्रतीक कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधानों, किसानों, व्यापारियों, शिक्षकों, समाजसेवियों तथा ग्रामीणों सहित विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भी दोनों अधिकारियों को जनहित एवं विकास कार्यों में उनके योगदान के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं नवागत उपजिलाधिकारी ठाकुर कुंदन राजकपूर एवं सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत कुमार का भी नए दायित्व के लिए स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि प्रतिभा मिश्रा और प्रतीक कुमार का कार्यकाल पूरी तरह निर्विवाद और जनहितकारी रहा। पिंडरा विधानसभा के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और क्षेत्र की जनता उन्हें कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने नवागत अधिकारियों से भी विकास कार्यों को गति देने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बड़ागांव सत्येंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जे.पी. दुबे, रजनीकांत राय, रामआसरे सिंह, तहसील बार अध्यक्ष एडवोकेट प्रीत राज माथुर, मंडल अध्यक्ष आशीष प्रकाश सिंह, अशोक गौतम, बसंत उपाध्याय, हौशिला पांडेय, दीपक सिंह, नवीन सिंह पिंटू, संदीप सिंह, प्रधान संजय पांडेय, प्रवीण सिंह, अतुल सिंह, ओमप्रकाश पाल, राजमणि गोंड़, अभिषेक राजपूत, अरविंद मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष बड़ागांव प्रवीण सिंह सहित सिंधोरा, फूलपुर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




