Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बनियापुर के निर्माणाधीन मकान में दो लोगों के शव मिले, सल्फास की शीशी और शराब की बोतलें बरामद।

संवाददाता: आशीष सिंह 

चोलापुर वाराणसी

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान से दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान हुकुलगंज निवासी अभिजीत गांगुली, उम्र 47 वर्ष, और चोलापुर कोहांसी निवासी निहाल सिंह, उम्र 41 वर्ष, के रूप में हुई है। निहाल मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला था और कोहांसी में बुआ के घर रहता था। दोनों अविवाहित और घनिष्ठ मित्र थे। अभिजीत का शव कमरे में और निहाल का शव टॉयलेट में मिला। मौके से सल्फास का पैकेट, शराब की बोतलें मिलीं और अभिजीत के पैर में चोट के निशान भी थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों शराब के आदी थे और अक्सर मकान में बैठकर पीते थे।

अभिजीत का मोबाइल बुधवार से बंद था। गुरुवार को मां रीता गांगुली के पहुंचने पर घटना का पता चला। डीसीपी प्रमोद कुमार, एसीपी विदुष सक्सेना, थानाध्यक्ष सधुवन राम और चौकी प्रभारी अवनीश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या और खुद से जान देने के मामले को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!