Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर भगवान परशुराम चौक का हुआ लोकार्पण जोधपुर के पुल के पार राम दरबार चौक राम और बीच में रहीम।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, रामपुर के तत्वावधान में सिविल लाइन्स स्थित भगवान परशुराम चौक पर भगवान परशुराम के दिव्य स्वरूप का लोकार्पण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा और राष्ट्रीय मंत्री डॉ मुनीश चन्द्र शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सौरभ पाठक की उपस्थिति में शहर विधायक माननीय आकाश सक्सेना जी के द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम पंडित अंकुर शर्मा, कौशल मिश्रा और अतुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा भगवान परशुराम का पूजन अर्चन कराया।

तत्पश्चात जिलामहामंत्री अभिषेक शर्मा ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर और पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि भगवान परशुराम एक महान योद्धा और धर्म के रक्षक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया और धर्म की स्थापना की।उन्होंने कहा कि आज हमें भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है और समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है!भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार जी ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के चौक शहर के हर चौराहे पर बनने चाहिए ये समाज मे हमारे आदर्शों को याद रखने का एक माध्यम भी है!

अनिल वशिष्ठ जी ने कहा कि हमारे जीवन में आज यह चौक बन गया जिसकी हमेशा से दिल में एक चाहत थी हमारे जीवन में यह एक बहुत सुनहरा पल आया है जिसके लिए माननीय विधायक जी का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया

त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ के संस्थापक राधेश्याम वसन्तेय जी ने ब्राह्मणों की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को आज भी समाज में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को एक साथ मिलकर इन चुनौतियों का सामना करने की जरूरत है।

अनुभव वशिष्ठ ने नगर विधायक माननीय आकाश सक्सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक जी ने भगवान परशुराम के दिव्य और अनुपम स्वरूप का लोकार्पण करके ब्राह्मण समाज पर जो उपकार किया उसे हमेशा याद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें सिखाता है कि हमें हमेशा धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए संदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की अपेक्षाओं और भावनाओं का ध्यान रखते हुए हमारे दूरदर्शी विधायक जी ने ब्राह्मण समाज को दिव्य उपहार दिया है जिसके लिए हम उनके हमेशा ऋणी रहेंगे। सभा की महिला जिलाअध्यक्ष मोनिका शर्मा एवं पूजा शर्मा ने इस भव्य समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में रामपुर के जनपद रामपुर के अतिरिक्त मुरादाबाद बरेली संभल तथा अन्य जनपदों से आए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।समारोह का समापन भगवान परशुराम की भव्य आरती के साथ हुआ।इस अवसर पर संगठन की महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में , पारस वशिस्ठ, अवधेश शर्मा, श्वेता शर्मा अनिल वशिष्ठ,धनंजय पाठक आरके पांडे,जागेश्वर दयाल दीक्षित,शैलेंद्र शर्मा,संजय शर्मा, निक्कू पंडित, प्रियंका शुक्ला ,ज्योति द्विवेदी, सुषमा पांडेए,प्रियंका पाठक ,ओमेंद्र पांडे,अजय पाठक,डॉक्टरबीबी शर्मा,रमेश पाठक, सीताराम शर्मा,प्रवीण भांडा, प्रमोद पांडे आशीष पांडेए, दीपक शर्मा, विकास पांडे,विकास शर्मा,लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!