सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 3 गुम मोबाइल बरामद।

संवाददाता: आलोक सिंह
सीतापुर
सीतापुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
मामला 30 अप्रैल 2026 का है, जब मोबाइल खोने और चोरी की शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता के जरिए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सफलतापूर्वक बरामद किया।
बरामद किए गए मोबाइल में VIVO T2X 5G, VIVO Y27 और Galaxy A16 5G शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
ये मोबाइल सतीश कुमार, उमेश कुमार और सौरभ मिश्रा के बताए गए हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा बरामद कर वापस सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस कार्रवाई में कोतवाली देहात पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसने तकनीकी और सर्विलांस के जरिए इस सफलता को हासिल किया।



