Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जिलाधिकारी ने खुरपका-मुंहपका रोग निवारण हेतु निःशुल्क टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

कलेक्ट्रेट परिसर से टीकाकरण वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 45 दिनों तक चलेगा अभियान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए संचालित निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से टीकाकरण वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में यह अभियान 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 45 दिनों तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए 318987 पशुओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें 64658 गोवंश एवं 254329 महिषवंश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। सभी पशुपालक इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा अपनी गाय एवं भैंसों का निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे पशुओं को इस संक्रामक रोग से सुरक्षित रखा जा सके और दुग्ध उत्पादन एवं पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि हो।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि अभियान के तहत गठित 19 टीमें घर-घर जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। टीकाकरण के दौरान पशुपालक, पशु एवं वैक्सीनेटर की संयुक्त सेल्फी लेकर उसे भारत पशुधन एप पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए पशुपालक के मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे वैक्सीनेटर के साथ साझा करना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी 680 ग्राम पंचायतों एवं 11 नगर निकायों में टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान 4 माह से कम आयु के पशुओं, 8 माह की गर्भवती मादा पशुओं तथा बीमार पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद के सभी पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि जब वैक्सीनेटर उनके गांव पहुंचे तो अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही फोटो खिंचवाने एवं ओटीपी उपलब्ध कराने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क किया जा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!