Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सीतापुर में मनरेगा भुगतान पर बड़ा घोटाले का आरोप ब्लैकलिस्ट फर्मों को 7 करोड़ भुगतान, किसान यूनियन किरण ने उठाए सवाल।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर

जनपद सीतापुर में मनरेगा कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (किरण) के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत यादव ने लखनऊ में ग्राम विकास आयुक्त से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुनीत यादव द्वारा दी गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि विकासखंड महमूदाबाद में तैनात बीडीओ शिरीष गुप्ता ने ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर लगभग 70 लाख रुपये का फर्जी भुगतान कराया, जिसमें अनियमितताएं सामने आई हैं और उन्हें दोषी भी पाया गया है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिलाधिकारी द्वारा पहले से ब्लैकलिस्ट की जा चुकी तीन फर्मों को, रोक के बावजूद, डीसी मनरेगा द्वारा बिना किसी सक्षम आदेश के करीब 7 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि यह पूरा भुगतान गैरकानूनी तरीके से और अधिकारियों की मिलीभगत से कराया गया।

किसान यूनियन किरण का कहना है कि जब जिला अधिकारी स्तर से इन फर्मों पर रोक लगाई जा चुकी थी, तब भी भुगतान होना प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। संगठन ने इसे सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम विकास आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब निगाहें जांच प्रक्रिया पर टिकी हैं। यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह मामला जिले में बड़े प्रशासनिक एक्शन का कारण बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!