यूपी

दवा लेने निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, घर से नकदी और जेवरात भी गायब।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारि

बंडा,शाहजहांपुर 

थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम पसियापुर से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों को आशंका है कि महिला घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई है। मामले को लेकर पीड़िता की पुत्री ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला पसियापुर निवासी पूजा ने बंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:00 बजे उसकी मां रेखा देवी घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थीं। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 29 अक्टूबर को जब परिजनों ने घर में रखे बक्से की जांच की, तो उसमें रखे 25,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। वहीं महिला के पति ने सुंदर ने बताया कि जब से वह सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है तब से उसकी पत्नी से छोड़कर कहीं चली गई है । उसे रिश्तेदारी से लेकर हार जगह तलाश कर लिया है लेकिन उसका कोई पता नहीं लग रहा है । जेवरात करीब चार से पांच लाख रुपए कीमत के हैं जिसे वह लेकर गई है । पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!