यूपी
महिला थाना, रामपुर में किया गया परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
महिला थाना, रामपुर में किया गया परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन को पुलिस अधीक्षक, रामपुर सोमेन्द्र मीना के आदेशानुसार महिला थाना रामपुर में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया जिसमे पति-पत्नी से संबंधित विवादों मे काउन्सलिंग करायी गयी । आज 11 प्रकरण समीति द्वारा सुने गये । जिसमें 03 प्रार्थना पत्रो में समिति द्वारा सुलह समझौता कराया गया, 03 पत्रावली निरस्त की गयी व 02 पत्रावली माननीय विधिक न्यायालय प्रेषित की गयी तथा 03 प्रार्थना पत्रों में अग्रिम तिथि नियत कर समझौते का प्रयास किया जा रहा है । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनु तोमर, काउन्सलर अवतार सिंह, डा0 किसवर जहां, नीना साहनी काउन्सलिंग में उपस्थित रहे




