थाना कांट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

संवाददाता: राजेश कुमार
शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं क्रियाशील/चिन्हित अपराधियों, वांछित अभियुक्तों, वारंटियों तथा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्रों के निर्माण/बिक्री एवं गिरफ्तारी हेतु संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कांट के नेतृत्व में थाना कांट पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 13.05.2026 को आवेदक श्री कमल किशोर पुत्र स्व0 श्रीराम निवासी ग्राम अभायन, थाना कांट जनपद शाहजहाँपुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर, पानी खोलने से मना करने पर विपक्षीगणों द्वारा आवेदक के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किए जाने के संबंध में थाना कांट पर मु0अ0सं0 211/2026 धारा 324(4)/115(2)/352/351(3) /109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई । उक्त प्रकरण में थाना कांट पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु भ्रमणशील रहते हुए मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र रामलड़ैते निवासी ग्राम अभायन थाना कांट जनपद शाहजहाँपुर को रामलीला मैदान के पास गैस एजेंसी जाने वाले मार्ग से समय करीब 09:40 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।




