Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय करारी कौशांबी में गोष्ठी कार्यक्रम एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान मसीहा चौधरी अजीत सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संवाददाता: अली अब्बास 

करारी कौशांबी 

किसानों के मसीहा थे चौधरी अजित सिंह, इमरान हैदर रिजवी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिज़वी ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह किसानों के मसीहा थे उन्होंने सदैव किसानों मजदूरों पिछड़ों अल्पसंख्यकों की आवाज उठाई। श्री रिजवी आज स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित होकर उक्त बातें कहीं सर्वप्रथम उन्होंने चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि चौधरी साहब देश के किसानों के उत्थान और विकास के लिए समर्पित थे, उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी भारत सरकार में कई बार महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए बहुत सी कल्याणकारी एवं किसानों के हित में योजनाएं लागू किया और उसको धरातल पर उतारने का काम किया आज भी किसान चौधरी अजीत सिंह जी को सम्मान पूर्वक उन्हें याद कर रहा है उन्होंने कभी भी दबाव की राजनीति नहीं की। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय होने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष नजमुल हसन ने की। किसान गोष्ठी को संबोधित करने वालों में, इमरान हैदर रिजवी प्रदेश महासचिव, क्षेत्रीय महासचिव नजमुल हसन, नौशादुल हक जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जीशान हैदर जिला महासचिव पूर्व सभासद करारी, जिला महासचिव गुलाम शिबतैन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, मोहम्मद चमन सिदलाल सरोज जिला महासचिव, सुमन पासवान विधानसभा अध्यक्ष घायल, मुकेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर, अब्दुल कवी, राजेश सिंह पटेल पूर्व प्रधान मोहम्मद अतर, परवेज आलम एडवोकेट,,रियाज अहमद वरिष्ठ कार्यकर्ता, मोहम्मद मजीद वरिष्ठ कार्यकर्ता, गुलाम मुस्तफा वरिष्ठ कार्यकर्ता, गोपी लाल पटेल, श्रीमती कमला देवी, सखावत हुसैन बनने, आदि मौजूद रहे। चौधरी अजीत सिंह अमर रहे, चौधरी चरण सिंह अमर रहे, चौधरी जैन सिंह जिंदाबाद, राष्ट्रीय लोक दल जिंदाबाद का नारा लगाया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!