आम महोत्सव में चमका जौनपुर का सितारा मा0 मुख्यमंत्री ने आम बागवान श्री सूर्यमणि यादव को किया सम्मानित।

जौनपुर
जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर, डॉ० सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया कि 3, 4 एवं 5 जुलाई, 2026 को इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उद्यान विभाग द्वारा आम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारम्भ 03 जुलाई, 2026 को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया है।
आम महोत्सव कार्यक्रम में प्रत्येक जनपद से कृषको ने आम प्रदर्श के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़ के प्रतिभाग करने के साथ ही आम का स्टाल भी लगाया। जिस क्रम में जनपद जौनपुर के
प्रगतिशील कृषक सूर्यमणि यादव पुत्र रघुनाथ ग्राम विशनुपर, विकासखण्ड सिकरारा द्वारा जनपद से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इनके द्वारा स्टाल में लगाये गये आम की प्रजातियां यथा- रेड आइवोरी, रेड पाल्मर, ब्रुनेई किंग,R2 E2 बनाना मैंगो, किंग आफ चाकापात, हनी ड्यू, मियाजाकी आदि प्रजातियां दर्शको, आम उत्पादको एंव कृषको के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था।
मा0 मुख्यमंत्री जी न आम के उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदो के कुल 10 कृषको को सम्मानित किया। जिसमें जनपद के प्रगतिशील कृषक सूर्यमणि यादव को मा० मुख्यमंत्री जी ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र सौपकर सम्मानित किया है।
श्री यादव ने बताया कि बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने में मेरे पुत्र श्री अनिल कुमार यादव, जो पेशे से बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है जिनके अथक प्रयास एंव उद्यान विभाग के सहयोग से आम की 140 वैरायटी उपलब्ध हैं। श्री यादव ने मा० उद्यान मंत्री जी की सहराहना करते हुए कहा की उनके कुशल मार्गदर्शन में विभाग नई ऊंचाइयो को छू रहा है। मा० उद्यान मंत्री जी की दूरगामी सोच और किसानो के प्रति सहयोग की भावना के कारण ही आज आम बागवानो के लिए विपणन के नये रास्ते खुले है। श्री यादव को मिला यह सर्वोच्च सम्मान उनकी वर्षो की निष्ठा और अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उनका यह सम्मान जौनपुर के आम उत्पादको के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके इस सम्मान से न केवल उनके परिवार का बल्कि उद्यान विभाग के साथ साथ पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित हुआ है।




