यूपी
थाना शाहाबाद में त्योहार देखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक की गई।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
पुलिस अधीक्षक,रामपुर के निर्देशन में एसडीएम शाहबाद एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद द्वारा आगामी पर्व चेहल्लुम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना शाहाबाद में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक में चेहल्लुम पर्व की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं चेहल्लुम के ताजिएदारों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




