यूपी
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव ने घायल का जाना हालचाल।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा
फूलपुर पुलिस के पिटाई से घायल खालिसपुर निवासी ब सुभासपा के युवा मंच प्रदेश सचिव महेश राजभर देखने के लिए सिंधोरा स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को स्वयं पहुचे और घायल महेश का हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मानवता के साथ पूछताछ करने की अपील की। जिससे आम आदमी का कानून से विश्वास न उठे। इस दौरान एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, एसीपी प्रतीक कुमार ,जिला अध्यक्ष उमेश राजभर, पंकज सिंह, रमेश राजभर, बसंत राजभर, उमेश राजभर, दिनेश राजभर, कुलदीप राजभर, अक्षय राजभर, पवन सिंह, बलिराज, नित्यानंद पांडे, मुकेश राजभर, सोना देवी व घुन्नुर राजभर समेत अनेक लोग रहे।




