Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत स्वास्थ्य शिविर, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं का आयोजन।

संवाददाता: ब्यूरो आलोक सिंह

सीतापुर

जे. एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सीतापुर की ओर से फार्माकोविजिलेंस सप्ताह 2026 के तहत विभिन्न जागरूकता और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग के साथ-साथ प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

संस्थान के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा डायरेक्टर डॉ. भूमिमा योगी और डॉ. सुजीत गुप्ता के निर्देशन में कसरैला में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और दवाओं के सुरक्षित उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए लोगो प्रतियोगिता और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने औषधि सुरक्षा और फार्माकोविजिलेंस से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

वहीं, कसरैला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दवाओं के सही इस्तेमाल, संभावित दुष्प्रभावों और प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संस्थान प्रबंधन ने जागरूकता कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें समाजहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!