Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रामनगर CHC केंद्र पर पोषण एवं एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

संवाददाता: निलेश पटेल 

रामनगर/ जौनपुर 

बतादे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर लाभार्थियों को हीमोग्लोबिन की जांच , एनीमिया के लक्षणों की जांच, एनीमिया से बचने के उपायों के बारे में लाभार्थियों के बीच जागरूकता फैलाई गई l इसके साथ ही एनीमिया ग्रस्त लाभार्थियों को आयरन फोलिक एसिड सहित अन्य दवाओं का वितरण किया गया l इस उपलक्ष्य में फल एवं पोषाहार वितरण का आयोजन भी किया गया l उपरोक्त कार्यक्रम में श्री राजेश जायसवाल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया और सभी लाभार्थियों को एनीमिया के बारे जागरूक किया गया साथ ही फल,दवा और पोषाहार वितरण किया गया l उपरोक्त कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिषेक कुमार सिंह के साथ डॉ विनोद गुप्ता, डॉ रुचि सिंह , स्टाफ नर्स प्रेमशिला, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकार राजेंद्र विक्रम सिंह सहित समस्त आशा बहनें , आंगनबाड़ी बहने और समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!