Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पुवायां कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुईं मौत जॉच में जुटी प्रशासन।

संवाददाता : राजेश कुमार 

शाहजहांपुर 

यूपी के शाहजहाँपुर जिले से एक अत्यंत दु:खद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है । जहां पुवायां कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुवायां के इंस्पेक्टर क्राइम राजेश सिंह का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है । इस घटना से पुलिस विभाग और इलाके में हड़कंप मच गया है ।

इंस्पेक्टर राजेश सिंह का शव बाथरूम के अंदर मिलने की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे । शाहजहाँपुर की एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे और सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं ।

इंस्पेक्टर राजेश को तुरंत सीएचसी पुवायां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मूल रूप से उन्नाव जनपद के रहने वाले राजेश सिंह के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है । फिलहाल मौत की असली वजह और परिस्थितियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है । पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. बता दें कि इंस्पेक्टर राजेश कोरोना काल में बंडा थाने में तैनात रहे थे और उन्हें एक ईमानदार पुलिस अधिकारी माना जाता था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!