यूपी

मिशन शक्ति अभियान: 367 परिजनों को किया गया सम्मानित, बिखरते परिवारों में लौटी खुशियां।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत वाराणसी पुलिस के मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र की पहल पर पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण कर दोबारा खुशहाल जीवन जी रहे 367 अभिभावकों एवं परिजनों को सम्मानित किया गया। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 16 अक्टूबर को आयोजित सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम में परिजनों को रोली-टीका लगाकर स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट किए गए।

परिवार परामर्श केंद्र और मिशन शक्ति की टीमों ने काउंसलिंग के माध्यम से दंपतियों एवं परिवारों के बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर कर आपसी संवाद, प्रेम और विश्वास को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम में परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आभार जताया।

अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ परिवारों को भी सुरक्षित एवं खुशहाल बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से पारिवारिक विवाद बढ़ने से पहले परामर्श केंद्रों की मदद लेने की अपील की। कार्यक्रम में परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी, महिला थाना प्रभारी, मिशन शक्ति टीम की महिला बीट अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!