रामपुर में डबल मर्डर केस के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, 65.26 लाख की संपत्ति कुर्क।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
रामपुर में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस विभाग में तैनात पत्नी और मासूम बच्चे की हत्या के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से जुड़े आरोपियों की 65 लाख 26 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। आरोप है कि बीमा राशि और आर्थिक लाभ हासिल करने के लिए हत्या की साजिश रची गई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मुनादी कर संपत्ति राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क की। कार्रवाई थाना कोतवाली और मिलक क्षेत्र में की गई।
*वीओ:* रामपुर में अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। थाना गंज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में नामजद छह आरोपियों के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दान सिंह की करीब 46 लाख 22 हजार रुपये और सहअभियुक्त मोहम्मद गुलफाम की करीब 19 लाख चार हजार रुपये की संपत्ति चिह्नित की गई थी। दोनों की कुल 65 लाख 26 हजार रुपये की संपत्ति को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया। जिलाधिकारी के एक अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुपालन में 14 अक्टूबर को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।




