रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में विदाई समारोह का किया गया आयोजन।

संवाददाता:शारिक खान
रामपुर
आज दिनांक 31.07.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । पुलिस कर्मियों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है, सेवानिवृत्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सप्रेम उपहार भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, टांडा एवं अपराध भी उपस्थित रहे ।
दिनाँकः- 31.07.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का सेवा विवरण इस प्रकार हैः-
*01- पुलिस उपाधीक्षक श्री विनय कुमार पुत्र स्वः विजय सिंह* निवासी–59-A, ग्रीन पार्क लैन ज्ञानखण्ड–4 इन्द्रापुरम, थाना– इन्द्रापुरम, जनपद – गाजियाबाद ।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- 15.02.1998 को रिजर्व पुलिस लाइन गाजियाबाद में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुये थें । वर्ष 2018 में निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं वर्ष-2026 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
पूर्ण सेवा काल के दौरान 10 जनपद क्रमशः गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अमरोहा, सम्भल, चन्दौली, मुरादाबाद, बिजनौर, शाहजहांपुर, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल में 105 नगद पुरस्कार, 85 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी है ।
वर्तमान तैनातीः- पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय ,जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.07.2026 को 28 वर्ष 05 माह 16 दिवस सेवा कर पुलिस उपाधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
*02-उ0नि0ना0पु0 852750027 श्री रामकुमार पुत्र स्वः किशन लाल* पता– ग्राम पतरसिया, थाना– बरखेडा कलॉ, जनपद – पीलीभीत ।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- 01.10.1985 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद- नैनीताल में आरक्षी पीएसी के पद पर नियुक्त हुये थें । वर्ष 1998 में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस तथा वर्ष 2016 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
पूर्ण सेवा काल के दौरान 06 जनपद क्रमशः नैनीताल, उधमसिंह नगर, लखीमपुर खीरी, बरेली, बदायूँ, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 50 नगद पुरस्कार व 65 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी ।
वर्तमान तैनातीः थाना – अजीमनगर ,जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.07.2026 को 40 वर्ष 09 माह 30 दिवस सेवा कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
*03- उ0नि0ना0पु0 862121051 श्री हरि नन्दन पुत्र स्वः नरायण लाल* निवासी– ग्राम व पोस्ट – ज्योहरा कल्याणपुर, थाना – बरखेडा, जनपद – पीलीभीत
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- 01.08.1986 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बरेली में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुये थें । वर्ष 2017 में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस व 2022 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
पूर्ण सेवा काल के दौरान 05 जनपद क्रमशः बरेली, मुरादाबाद, बदायूँ, मुजफ्फरनगर, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 45 नगद पुरस्कार व 29 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी
वर्तमान तैनातीः थाना – सिविल लाइन, जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.07.2026 को 39 वर्ष 11 माह 30 दिवस सेवा कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
*04- उ0नि0लिपिक 922290334 श्री लव कुमार पुत्र स्वः चन्द्र किरन शर्मा* निवासी– म0नं0– 41 शिवम विहार कॉलोनी, निकट–खेतान वर्ड स्कूल, थाना– नंदग्राम, जनपद – गाजियाबाद ।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- 22.09.1992 को 45 वी वाहिनी अलीगढ में आरक्षी (एम) के पद पर नियुक्त हुये थें । वर्ष 1996 में सहायक उपनिरीक्षक (एम) तथा वर्ष 2022 में उपनिरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
पूर्ण सेवा काल के दौरान 07 जनपद क्रमशः अलीगढ, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड, मुरादाबाद, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 110 नगद पुरस्कार व 80 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी
वर्तमान तैनातीः प्रधान लिपिक कार्यालय ,जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.07.2026 को 33 वर्ष 10 माह 09 दिवस सेवा कर उपनिरीक्षक लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
*05- मु0आ0प्रौ0वे0चा0 862530686 श्री सतेन्द्र कुमार पुत्र स्वः बृहम सिंह* निवासी– ग्राम- बना, थाना– इन्चौली, जनपद – मेरठ ।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- दिनांकः- 01.11.1986 को 06 वीहिनी पीएसी जनपद मेरठ में आरक्षी पीएसी के पद पर नियुक्त हुये थें । वर्ष 2017 में मुख्य आरक्षी चालक के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
पूर्ण सेवा काल के दौरान 06 जनपद क्रमशः मेरठ, मुरादाबाद, रूद्रपुर, गाजियाबाद, अमरोहा, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 11 नगद पुरस्कार व 15 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी
वर्तमान तैनातीः परिवहन शाखा ,जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.07.2026 को 39 वर्ष 08 माह 30 दिवस सेवा कर मुख्य आरक्षी चालक के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
*06 – मु0आ0ना0पु0 862140106 श्री नरेन्द्र सिंह पुत्र स्वः बलवीर सिंह* निवासी– टीचर्स कॉलोनी उर्फ मेवात मीरगंज, थाना- मीरगंज, जनपद – बरेली ।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- दिनांकः- 01.08.1986 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बरेली में आरक्षी ना0पु0 के पद पर नियुक्त हुये थें । वर्ष 2017 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नती प्राप्त की
पूर्ण सेवा काल के दौरान 05 जनपद क्रमशः इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 25 नगद पुरस्कार व 19 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी
वर्तमान तैनातीः थाना– सिविल लाइन्स, जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.07.2026 को 39 वर्ष 11 माह 30 दिवस सेवा कर मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
पत्रांक संख्या- काम– एसी– (एच्छिक पेंशन)2026
*07- उ0नि0ना0पु0 892650332 श्री मुहम्मद दिलशाद पुत्र स्वः महफूज अली* निवासी– ग्राम- हिम्मतपुर, थाना – सिंभावली, जनपद – हापुड ।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- 15.01.1989 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद- रामपुर में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुये थें । वर्ष 2017 में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस व 2022 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
पूर्ण सेवा काल के दौरान 14 जनपद क्रमशः गाजीपुर, जी0आर0पी0 अनुभाग मुरादाबाद, देहरादून, गोरखपुर, आगरा, अलीगढ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शाहजहॉपुर, मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत, बिजनौर रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 35 नगद पुरस्कार व 42 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी
वर्तमान तैनातीः थाना –रिजर्व पुलिस लाइन्स,जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.07.2026 को 37 वर्ष 06 माह 16 दिवस सेवा कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
पत्रांक संख्या- काम– एसी– (एच्छिक पेंशन)2026
*08- उ0नि0ना0पु0 912590268 श्री रमेश चन्द दुबे पुत्र स्वः ईश्वर दयाल दुबे* निवासी– मं0सं0- 20, सर्वोदय नगर, थाना– सुभाष नगर, जनपद – बरेली ।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- दिनांकः- 10.05.1991 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद मैनपुरी में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुये थें । वर्ष 2008 में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस व 2017 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्राप्त की पूर्ण सेवा काल के दौरान 07 जनपद क्रमशः मैनपुरी, आगरा, पीलीभीत, बदायूँ, बरेली, बिजनौर, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 25 नगद पुरस्कार व 33 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी वर्तमान तैनातीः थाना – खजुरिया,जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.07.2026 को 35 वर्ष 02 माह 21 दिवस सेवा कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है पुलिस विभाग को आप सभी ने बहुत ही महत्तवपूर्ण समय दिया । आपकी सराहनीय सेवा के लिये पुलिस विभाग आपका सदा आभारी रहेगा




