थाना मदनापुर पुलिस द्वारा घर में चोरी करने बाले 02 अभियुक्तो को पुलिस नें किया गिरफ्तार।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी
शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित अपराधियों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मदनापुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 23.07.2026 को वादी नवीसेर पुत्र गन्नू निवासी ग्राम पंखाखेड़ा, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण 1. गुल मोहम्मद उर्फ डेडा पुत्र इसरार एवं 2. ताहिर पुत्र बहार मियाँ निवासीगण ग्राम पंखाखेड़ा, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी के घर का ताला तोड़कर घर में रखे लगभग 04.50 कुंतल गेहूँ चोरी कर लेने के संबंध में थाना मदनापुर पर मु0अ0सं0 183/2026, धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री मोहित कुमार अधाना द्वारा संपादित की जा रही है। विवेचना के दौरान अभियुक्त मयूर खाँ पुत्र कादम अली तथा तहरुन पुत्र हासिम, निवासीगण ग्राम पंखाखेड़ा, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनके संबंध में अग्रिम विवेचनात्मक एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी कि मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 24.07.2026 को समय करीब 03:52 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से लगभग 50 मीटर पूर्व अभियुक्त 1. गुल मोहम्मद उर्फ डेडा पुत्र इसरार एवं 2. ताहिर पुत्र बहार मियाँ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 03 प्लास्टिक कट्टों में लगभग 01 कुंतल 100 ग्राम गेहूँ, ₹1,227/- नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




