यूपी
अपोलो फार्मेसी ने प्रयागराज में खोला यूपी का 100वां स्टोर।

प्रयागराज
भारत की बड़ी फार्मेसी चेन अपोलो फार्मेसी ने उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए यूपी के 100वें स्टोर का शुभारंभ प्रयागराज में किया,हेस्टिंग रोड, अशोक नगर में स्थित इस नए स्टोर का उद्घाटन अपोलो फार्मेसीज़ लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बालामुरुगन रामासामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राममोहन राव, नवीन साहनी और प्रसाद बी भी उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारी ने कहा यह उपलब्धि न केवल एक संख्या है बल्कि टीम की प्रतिबद्धता, नेतृत्व और उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर घर तक पहुंचाने के संकल्प का प्रतीक है।
अपोलो फार्मेसी के अब पूरे भारत में 7600 से अधिक स्टोर हैं और यह समुदाय तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और करीब पहुंचाने के अपने मिशन को निरंतर जारी रखे हुए है।




