Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सीतापुर में ग्राम पंचायत पहाड़पुर में सरकारी भुगतान पर सवाल, निजी खातों और फर्म के जरिए धनराशि निकालने के आरोप।

संवाददाता: ब्यूरो आलोक सिंह

सीतापुर 

सीतापुर के विकासखंड खैराबाद की ग्राम पंचायत पहाड़पुर में सरकारी विकास कार्यों की धनराशि के भुगतान को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पंचायत के कई कार्यों की धनराशि निजी खातों में भुगतान की गई।

बताया जा रहा है कि गौशाला में खड़ंजा निर्माण, केयरटेकर भुगतान, खंडहर मरम्मत समेत कई कार्यों के नाम पर शिवानंद यादव के खाते में अलग-अलग भुगतान किए गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि शिवानंद यादव लखनऊ में रहते हैं, ऐसे में पंचायत के कार्यों की धनराशि उनके खाते में किस आधार पर भेजी गई, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं, ग्राम प्रधान के भतीजे और प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार यादव के निजी खाते में भी लेबर पेमेंट, आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत और नाली निर्माण समेत कई कार्यों की धनराशि भुगतान किए जाने का आरोप है।

सबसे बड़ा आरोप राज्य वित्त की धनराशि को लेकर है। आरोप है कि ग्राम पंचायत के कई राज्य वित्तीय कार्यों का भुगतान प्रधान प्रतिनिधि से जुड़ी निजी फर्म डीपी टेंडर्स के नाम से किया गया। फर्म के माध्यम से गौशाला समेत अन्य पंचायत कार्यों में भुगतान किए जाने की बात सामने आ रही है।

अब सवाल यह है कि पंचायत के सरकारी कार्यों की धनराशि निजी खातों और प्रधान प्रतिनिधि से जुड़ी फर्म के माध्यम से किस नियम के तहत जारी की गई।

मामले में भुगतान से संबंधित बैंक विवरण, बिल-वाउचर, मस्टर रोल, फर्म के दस्तावेज और मौके पर कराए गए कार्यों की जांच की मांग उठ रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सभी भुगतान नियमानुसार हुए हैं या फिर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!