Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सेवा संकल्प अभियान के तहत CHC रामनगर में मरीजों को फल वितरित,अतिथियों ने दिया सेवा का संदेश।

संवाददाता: निलेश पटेल 

रामनगर/जौनपुर 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में एक मानवीय पहल देखने को मिली। सुषमा पटेल पूर्व विधायक और राजेश जायसवाल रामनगर ब्लॉक प्रमुख पति दयाराम पटेल, प्रदीप तिवारी,सहित कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान मरीजों से उनका हाल-चाल जाना और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। फल वितरण कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह सहित केंद्र के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अतिथियों का स्वागत किया और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतिथियों द्वारा उपस्थित जनमानस को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस प्रकार के अभियान समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आम जन से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा अधीक्षक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!