Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर CHC में ‘सेवा संकल्प अभियान–जन आरोग्य मेला’ का आयोजन, विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने चिकित्सकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ति को किया सम्मानित।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रामपुर /जौनपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ‘सेवा संकल्प अभियान–जन आरोग्य मेला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों को विधायक द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इन कार्डों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹5 लाख तक के उपचार की स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा। इसके बाद लाभार्थियों को पोषण तत्वों से युक्त पोषण डलिया भी वितरित की गई।

विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि स्वस्थ समाज, सशक्त परिवार और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी लोगों के योगदान की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!