Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर रामनगर ब्लॉक परिसर में पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह (मखड़ू)द्वारा भव्य आयोजन, केक काटकर दी बधाई शुभकामनाएं।

संवाददाता: नीलेश पटेल 

रामनगर / जौनपुर

बतादे कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर विकासखंड रामनगर परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह (मखड़ू)द्वारा “सेवा संकल्प” अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया और सभी ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन और कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मूलमंत्र के साथ देश आगे बढ़ रहा है और आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य होते रहेंगे। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और देश सेवा के संकल्प को दोहराया। अंत में सभी ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!